Aziz Pahad:दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज नेता अजीज पहाड़ का निधन, रंगभेद के खिलाफ संघर्ष में निभाई थी अहम भूमिका – South Africa Anti-apartheid Activist Aziz Pahad Passed Away At Age Of 82 World News In Hindi

0
12

[ad_1]

South Africa Anti-apartheid activist Aziz Pahad passed away at age of 82 world News in Hindi

Aziz Pahad
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी अजीज पहाड़ का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार को जोहानिसबर्ग में अंतिम सांस ली। परिवार ने एक बयान में कहा कि हम भारी मन से यह घोषणा कर रहे हैं कि अजीज गुलाम हुसैन पहाड़ का 27 सितंबर, 2023 की शाम को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बयान में कहा गया है कि अजीज एक देशभक्त, स्वतंत्रता सेनानी के साथ जीवन भर लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहे। साथ ही वह एक शानदार राजनयिक और रणनीतिकार थे, जिन्होंने 1994 से 2008 तक संसद सदस्य और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के उप-मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

तीन महीने पहले ही अजीज पहाड़ के बड़े भाई और उनके साथी कार्यकर्ता रहे एस्सोप पहाड़ का निधन हुआ था। पहाड़ बंधु छोटी उम्र में ही दक्षिण अफ्रीका में ट्रांसवाल इंडियन कांग्रेस के सदस्य के रूप में रंगभेद के खिलाफ संघर्ष में शामिल हो गए थे। बाद में दोनों को निर्वासित जीवन जीना पड़ा था, लेकिन उन्होंने अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस (एएनसी) में अग्रणी भूमिका निभाई और नेल्सन मंडेला को रिहा कराने के लिए एएनसी के संघर्ष में शामिल रहे।

[ad_2]

Source link

Letyshops [lifetime] INT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here