Ghosi Upchunav Result Live:भारी अंतर से पिछड़े Bjp के दारा सिंह, जिला पंचायत के उपचुनावों में भी सपा का जलवा – Ghosi By Election Result 2023 Live Vote Counting Today Bjp Vs Sp Sudhakar Singh Dara Singh Chauhan News

0
11

[ad_1]

04:57 PM, 08-Sep-2023

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने दी सुधाकर और अखिलेश को बधाई

घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह से बड़ी बढ़त बना ली है। माना जा रहा है कि यहां सपा प्रत्याशी की जीत पक्की है। वहीं, रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने भी ट्वीट कर घोसी की जनता का धन्यवाद किया है। साथ ही उन्होंने लिखा कि घोसी से प्रत्याशी सुधाकर सिंह और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई।

04:55 PM, 08-Sep-2023

24वें चक्र की मतगणना का अपडेट

ghosi upchunav results: 24वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। अब तक सपा के पक्ष में 97 हजार 544 और भाजपा के खाते में 63 हजार 762 वोट आए हैं। इस प्रकार सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 33 हजार 782 मतों से आगे चल रहे हैं।

04:40 PM, 08-Sep-2023

भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के मुखिया स्वीकारी हार

ghosi upchunav update: घोसी उपचुनाव के अंतिम परिणाम आने से पहले ही भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के मुखिया व मंत्री डॉ संजय निषाद ने हार मान ली है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम जनता की भावना का सम्मान करते हैं। जनादेश का स्वागत करना चाहिए, सम्मान करना चाहिए। घोसी में जो कमी रही उसकी समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही संजय निषाद ने कहा कि हमारे समाज ने बीजेपी को वोट दिया। घोसी उपचुनाव में  हार के कारणों की समीक्षा होगी।

04:28 PM, 08-Sep-2023

ओमप्रकाश राजभर के बदले सुर

घोसी उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के सुर बदले नजर आए। हार की मायूसी चेहरे पर साफ दिखी। उन्होंने कहा कि जो कमी रह गई है, उसकी समीक्षा करेंगे और 2024 का लोकसभा चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेंगे।

04:21 PM, 08-Sep-2023

23वें राउंड की काउंटिंग के परिणाम

23वें चक्र की मतगणना के बाद सपा के सुधाकर सिंह को 88701 और भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह को 60712 मत मिले। अब तक कुल एक लाख 56 हजार 990 वोटों की गिनती हो चुकी है। सुधाकर सिंह 27 हजार 989 मतों से आगे चल रहे हैं।

04:00 PM, 08-Sep-2023

समाजवादी पार्टी की बढ़त बरकरार

ghosi upchunav result: 22 राउंट की काउंटिंग के बाद समाजवादी पार्टी की बढ़त बरकरार है। 20वें राउंड तक सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 84417 मिल चुके हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर भारी मतों से बढ़त बना रखी है। भाजपा के दारा सिंह चौहान को 58684 वोट प्राप्त हुए हैं।

03:59 PM, 08-Sep-2023

ghosi upchunav parinaam: घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी की बढ़त बरकरार है। 20वें राउंड तक सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 77994 मिल चुके हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर भारी मतों से बढ़त बना रखी है। भाजपा के दारा सिंह चौहान को 53722 वोट प्राप्त हुए हैं। 

03:55 PM, 08-Sep-2023

घोसी ने इंडिया गठबंधन को जिताया: अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने घोसी उपचुनाव में अब तक आए नतीजों पर पार्टी उम्मीदवार सुधाकर सिंह को बधाई देते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, घोसी की जनता व विजयी प्रत्याशी सुधाकर सिंह को अनंत बधाई और घोसी के सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं। घोसी में जनता की बड़ी सोच की जीत हुई है। 

03:48 PM, 08-Sep-2023

20 राउंड के बाद दारा सिंह भारी अंतर से पिछड़े

घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी की बढ़त बरकरार है। 20वें राउंड तक सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 77994 मिल चुके हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर भारी मतों से बढ़त बना रखी है। भाजपा के दारा सिंह चौहान को 53722 वोट प्राप्त हुए हैं। 

03:39 PM, 08-Sep-2023

शिवपाल सिंह यादव ने किया ट्वीट

घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी की बढ़त बरकरार है। सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इसको लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा दि समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद। 

03:33 PM, 08-Sep-2023

जिला पंचायत के उपचुनावों में भी दौड़ी साइकिल

जिला पंचायत के उपचुनाव में भी समाजवादी पार्टी की साइकिल रफ्तार से दौड़ती दिखाई दी है। लखनऊ, मिर्जापुर, जालौन और बरेली में बड़ी जीत दर्ज की है। मिर्जापुर में राजगढ़ जिला पंचायत सदस्य सीट पर सपा की जीत हुई है। बरेली में जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बहेड़ी के वार्ड-16 जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी जसविंदर कौर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा समर्थित शिल्पी चौधरी को 1258 वोटों से हराया। शुक्रवार दोपहर को उपचुनाव के नतीजों की घोषणा की गई। 

 

03:08 PM, 08-Sep-2023

ghosi upchunav result: सपा ने बनाई दारा सिंह चौहान पर 24599 मतों से बढ़त

घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी की लगातार बढ़त बरकरार है। 18वें राउंड में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बढ़त बना रखी है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर 24599 मतों से बढ़त बना रखी है। 18 राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 71136 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 46537 वोट प्राप्त हुए हैं। 

02:44 PM, 08-Sep-2023

ghosi upchunav result: सपा के सुधाकर सिंह 22 हजार से अधिक वोटों से आगे

घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी की बढ़त बरकरार है। 17वें राउंड तक सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 66707 मिल चुके हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर 29923 मतों से बढ़त बना रखी है। भाजपा के दारा सिंह चौहान को 43784 वोट प्राप्त हुए हैं। 

02:40 PM, 08-Sep-2023

घोसी में सपा की बढ़त बरकरार

17वीं राउंड के बाद सुधाकर सिंह को 66 हजार 707 वोट मिले। दारा सिंह को 43784 वोट मिले हैं।

02:12 PM, 08-Sep-2023

16वें राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह 22 हजार वोट से आगे

घोसी उपचुनाव के रण का परिणाम आज आएगा। मतगणना जारी है। सपा की बढ़त बरकरार है। 16वें राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह की बढ़त बरकरार है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 63050 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दारा चौहान को 40918 वोट मिले हैं। सुधाकर सिंह 22132 मतों से आगे चल रहे हैं।



[ad_2]

Source link

Letyshops [lifetime] INT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here