Rajasthan Congress List:प्रत्याशियों के एलान में समय; सोनिया गांधी से मिले Cm गहलोत, बताया कब तक आएगी सूची – Rajasthan Election 2023 Cm Ashok Gehlot Met Sonia Gandhi Gave Hints On Rajasthan Congress Candidates List

0
24

[ad_1]

Rajasthan Election 2023 CM Ashok Gehlot met Sonia Gandhi gave hints on Rajasthan Congress candidates list

सीएम अशोक गहलोत।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव का बिगुल सोमवार को आधिकारिक रूप से बज गया। चुनाव की तारीख का एलान होने के बाद भाजपा ने 41 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, लेकिन कांग्रेस की पहली सूची का सभी को इंतजार है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने दिल्ली मे सोनिया गांधी से मुलाकात की। जिसके बाद मीडिया से बातचीत में गहलोत ने संकेत दिए कि 18 अक्तूबर के आसपास टिकट फाइनल हो सकते हैं। 

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि अभी तो हमने प्रक्रिया शुरू किया है। सीईसी की बैठक होगी। इसके बाद ही कुछ फाइनल होगा। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि 18 तारीख के आसपास हम टिकट फाइनल होने की उम्मीद कर सकते हैं। 

सोनिया से मुलाकात पर कही ये बात

राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख के एलान के बाद सीएम गहलोत और सोनिया गांधी की मुलाकात पर मीडिया ने सवाल पूछा। इस पर गहलोत ने कहा कि सोनियाजी कांग्रेस की नेता हैं। वे लंबे समय तक पार्टी की अध्यक्ष रहीं है। उनसे शिष्टाचार मुलाकात करना हमारा फर्ज है। जब भी दिल्ली आना होता है उनसे मुलाकात करते हैं। गहलोत ने कहा- मैं यहां तक उनके आशीर्वाद से ही पहुंचा हूं। उनका आशीर्वाद मिला तभी में तीन बार राजस्थान का मुख्यमंत्री बना। 25 साल से उनका भरोसा मेरे पर है। 

गहलोत ने भाजपा पर बोला हमला?

सीएम अशोक गहलोत ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग और चुनावी फंडिंग को लेकर केंद्र सरकार- बीजेपी पर एक बार फिर हमला बोला। गहलोत ने कहा- भाजपा के अलावा किसी पार्टी को फंडिंग नहीं मिल रही है। अगर, कोई उद्योगपति हमसे मिलने भी आ जाता है तो शाम को उसके घर-दफ्तर इनकम टैक्स (आईटी) डिपार्टमेंट और ईडी के लोग पहुंच जाते हैं। इस माहौल में हम काम कर रहे हैं। इस बार में जनता से अपील करूंगा कि हमें मौका दे। भाजपा के पास साधनों की कमी नहीं है। इलेक्टोरल बॉन्ड निकाल रखे हैं। इनका 95 फीसदी पैसा इनके पास ही आता है। 

एक क्लिक पर पढ़ें ये खबरें…

राजस्थान में भाजपा के सात सांसद इन सीटों से लड़ेंगे चुनाव, जानिए उनके बारे में सब कुछ    

नहीं सहेगा राजस्थान’ पर घिरी भाजपा, तस्वीर पर किसान पहुंचा थाने, जानें पूरा मामला

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सीएम अशोक गहलोत में मनमुटाव? 

Rajasthan Election 2023: 119 सीटें तय करेंगी राजस्थान में किसकी बनेगी सरकार  

 Rajasthan Election Date: 3 चुनाव बाद नवंबर में मतदान, 1 फेज में वोटिंग का ट्रेंड पुराना, प्रचार के लिए दिन कम 

 

[ad_2]

Source link

Letyshops [lifetime] INT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here