Gaganyaan Mission Test Live:30 मिनट के लिए टला गगनयान मिशन का पहला उड़ान परीक्षण, यहां जानें ताजा अपडेट्स – Gaganyaan Mission Test Flight Launch Live News And Updates Tv-d1 Crew Module Isro News In Hindi

0
12

[ad_1]

08:23 AM, 21-Oct-2023

Gaganyaan Mission: टेस्ट मिशन का लॉन्च देखने पहुंचे बच्चे

गगनयान मिशन के टेस्ट परीक्षण को देखने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचे हैं। श्रीहरिकोटा में हो रही इस विशेष लॉन्चिंग के लिए अलग-अलग स्कूल के बच्चे लाए गए हैं।

08:09 AM, 21-Oct-2023

इसरो के लिए क्यों अहम है यह परीक्षण?

यह परीक्षण गगनयान अभियान के अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम है। परीक्षण के जरिये ऐसी काल्पनिक स्थिति में अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी की प्रणाली को परखा जाएगा, जिसमें किसी वजह से अभियान को बीच में ही रद्द करना पड़ जाए।

08:02 AM, 21-Oct-2023

8.30 बजे होगी गगनयान की टेस्ट फ्लाइट की लॉन्चिंग

इस बीच इसरो ने एक्स पर पोस्ट में गगनयान के पहले उड़ान परीक्षण को 30 मिनट टालने की जानकारी दी। इसरो ने इसके पीछे कोई वजह नहीं बताई, हालांकि बादल और हल्की बारिश को देरी की वजह बताया जा रहा है।

07:55 AM, 21-Oct-2023

Gaganyaan mission Test live: 30 मिनट के लिए टला गगनयान मिशन का पहला उड़ान परीक्षण, यहां जानें ताजा अपडेट्स

Gaganyaan Mission Test Flight live updates: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज श्रीहरिकोटा परीक्षण रेंज से गगनयान मिशन के व्हीकल टेस्ट फ्लाइट (टीवी-डी1) का पहला परीक्षण करेगा। गगनयान मिशन के लिए टेस्ट उड़ान टीवी-डी1 को सुबह आठ बजे लॉन्च किया जाएगा। इसरो ने मानव सहित गगनयान मिशन की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए क्रू मॉड्यूल को सही-सलामत उतारने की तैयारी पूरी कर ली है।

[ad_2]

Source link

Letyshops [lifetime] INT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here