Israel-palestine Conflict:हजारों साल पुरानी है संघर्ष की कहानी, जानें क्यों शुरू हुआ विवाद और कब-कब आए बदलाव – Israel Palestine Conflict Story Is Thousands Years Old Know Everything About Dispute

0
12

[ad_1]

Israel Palestine Conflict story is thousands years old know everything about dispute

इस्राइल।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


इस्राइल कहे जाने वाले लेवंट (पश्चिमी एशिया व पूर्वी भूमध्य क्षेत्र) में 10 हजार से 4.5 हजार ईसा पूर्व मानव बस्तियों के साक्ष्य मिलते हैं। कांस्य व लौह युग में इन इलाकों में मिस्र के अधीन कैनाइट राज्य बने। इन कैनाइट लोगों की एक शाखा से यहूदी समुदाय की उत्पति मानी जाती है, जो एक ईश्वरवादी थे। यहूदियों के वंशजों ने 900 वर्ष ईसा पूर्व यहां राज्य स्थापित किया, इसे यहूदियों का संयुक्त राज्य भी कहा गया है।

लौह युग में ही फिलिस्टाइन नामक एक और समुदाय के इसी क्षेत्र में रहने की जानकारी कुछ पुरातत्ववेत्ता देते हैं। इनकी उत्पत्ति ग्रीक लोगों से मानी जाती है। वे कई ईश्वरों में विश्वास करते थे। इसी वजह से एकेश्वरवादी यहूदियों से उनके संघर्ष होते। फिलिस्टाइन राज्य को मिस्र साम्राज्य ने खत्म किया, जो लोग बचे वे स्थानीय समुदायों में घुल-मिल गए। वहीं नव-असीरियाई और नव-बेबिलोनियाई साम्राज्य के हमलों से परेशान हो यहूदियों को कई बार पलायन करने पड़े।

विवाद की नई शुरुआत

साल 1917 में ब्रिटिश अफसर आर्थर बाल्फोर ने कहा कि ब्रिटेन पराजित ओटोमन साम्राज्य से छीने क्षेत्र में यहूदियों के लिए राष्ट्र बनाएगा। अरब मूल के नागरिक इस क्षेत्र को फिलिस्तीन मानते थे तो यहूदियों को इसमें अपनी हजारों वर्षों की संस्कृति को फिर से जीवित करने का अवसर दिख रहा था। इससे फिलिस्तीनी राष्ट्रवाद को हवा मिली। दंगों और हिंसा से नया संघर्ष शुरू हुआ। यूरोप में नाजियों द्वारा यहूदियों का नरसंहार हुआ, जो बचे, वे इस्राइल पहुंचने लगे। अरब नागरिकों ने विरोध किया, लेकिन कमजोर अरब सत्ता इसे रोक नहीं सकी।






[ad_2]

Source link

Letyshops [lifetime] INT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here