Mp Election:दिल्ली में छह घंटे तक चली भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, मध्यप्रदेश की बची हुई 94 सीटों पर नाम तय! – Bjp Core Group Meeting Over Mp Assembly Election, Candidate Name On Remaining Seats Finalized

0
15

[ad_1]

bjp core group meeting over mp assembly election, candidate name on remaining seats finalized

MP Election.
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को दिल्ली में भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक हुई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई यह बैठक करीब छह घंटे तक चली। नड्डा के अलावा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री और प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह-प्रभारी अश्विनी वैश्वण, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद थे।

भाजपा मध्यप्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से 136 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कोर ग्रुप ने मध्यप्रदेश की बची हुई 94 विधानसभा सीटों पर चर्चा की। लगभग बची हुई सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इनमें 71 विधायकों (66 भाजपा, सपा-बसपा के एक-एक, दो निर्दलीय विधायकों, भाजपा को समर्थन देने वाले सिंधिया समर्थक विधायक) की सीटों पर चर्चा हुई। इसके अलावा हारी हुई 23 सीटों पर चर्चा हुई। भाजपा उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जल्द आ सकती है। भाजपा उम्मीदवारों की अगली सूची टिकट काटने और सीट बदलने वाली होगी। 

बैठक के बाद शिवराज सिंह चौहान भोपाल रवाना

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भोपाल के लिए रवाना हो गए। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीएल संतोष की जेपी नड्डा के साथ देर रात तक बैठक जारी रही।






[ad_2]

Source link

Letyshops [lifetime] INT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here