Nz Vs Ned:विश्व कप में न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 99 रन से हराया; सैंटनर ने लिए पांच विकेट – Nz Vs Ned Wc Highlights Icc World Cup 2023 New Zealand Vs Netherlands Today Match At Rajiv Gandhi Stadium

0
13

[ad_1]

09:36 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: न्यूजीलैंड की बड़ी जीत

न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 99 रन से हराकर विश्व कप में बड़ी जीत हासिल की। उसने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को हराया था। इस तरह कीवी टीम की इस टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। अंक तालिका में उसके अब दो मैच में चार अंक हो गए हैं और वह पहले स्थान पर बरकरार है। दूसरी ओर, नीदरलैंड की यह लगातार दूसरी हार है। उसे पिछले मैच में पाकिस्तान ने हैदराबाद में ही हराया था।

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में सात विकेट पर 322 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 46.3 ओवर में 223 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की इस विश्व कप में यह दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को हराया था।

प्लेयर ऑफ द मैच बने सैंटनर

नीदरलैंड के लिए कॉलिन एकरमैन ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। स्कॉट एडवर्ड्स ने 30 और साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट ने 29 रन बनाए। न्यूजीलैंड के अनुभवी स्पिनर मिचेल सैंटनर ने पांच विकेट लिए। मैट हेनरी को तीन सफलता मिली। रचिन रवींद्र ने एक विकेट लिया। पांच विकेट लेने वाले सैंटनर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले न्यूजीलैंड के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। विल यंग ने 70, टॉम लाथम ने 53 और रचिन रवींद्र ने 51 रन की पारी खेली। डेरिच मिचेल ने 48, मिचेल सैंटनर ने नाबाद 36 और डेवोन कॉन्वे ने 32 रन का योगदान दिया। मैट हेनरी 10 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्क चैपमैन ने पांच और ग्लेन फिलिप्स ने चार रन बनाए। नीदरलैंड के लिए आर्यन दत्त, पॉल वान मीकेरेन और रीलॉफ वान डेर मर्वे ने दो-दो विकेट लिए। बास डी लीडे को एक सफलता मिली।

09:29 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: नीदरलैंड का स्कोर 46 ओवर में 223/9

नीदरलैंड ने 46 ओवर में नौ विकेट पर 223 रन बना लिए हैं। रयान क्लीन आठ रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार बने। उनके बाद साइब्रैंड 34 गेंद पर 29 रन बनाकर मैट हेनरी की गेंद पर आउट हुए।

08:49 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: नीदरलैंड का स्कोर 37 ओवर में 183/7

नीदरलैंड की टीम के सात विकेट गिर गए हैं। उसका स्कोर 37 ओवर में सात विकेट पर 183 रन है। कॉलिन एकरमैन 69 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल सैंटनर की गेंद पर मैट हेनरी ने उनका कैच लिया। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 27 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। सैंटनर ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। नीदरलैंड को सातवां झटका वान डर मर्वे के रूप में लगा। मर्वे छह गेंद पर एक रन ही बना सके। सैंटनर की गेंद पर मैट हेनरी ने उनका कैच लिया।

07:58 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: रनआउट हुए तेजा

नीदरलैंड को चौथा झटका 26वें ओवर में लगा। चौथी गेंद पर दो रन लेने के प्रयास में तेजा रनआउट हो गए। उन्होंने 26 गेंद पर 21 रन बनाए। 

07:25 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: नीदरलैंड को तीसरा झटका

नीदरलैंड के तीन विकेट गिर गए हैं। रचिन रवींद्र ने बास डी लीडे को आउट किया। डी लीडे छक्का मारने के प्रयास में बाउंड्री पर लपके गए। ट्रेंट बोल्ट ने उनका शानदार कैच लिया। डी लीडे ने 25 गेंद पर 18 रन बनाए। नीदरलैंड का स्कोर 18 ओवर में तीन विकेट पर 70 है। कॉलिन एकरमैन 23 रन बनाकर नाबाद हैं। तेजा को अपना खाता खोलना है।

07:03 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: नीदरलैंड के दोनों ओपनर आउट

न्यूजीलैंड के खिलाफ नीदरलैंड को दूसरा झटका लगा। उसके दोनों ओपनर बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। मिचेल सैंटनर ने मैक्स ओडाड को आउट कर दिया। ओडाड 31 गेंद पर 16 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। नीदरलैंड का स्कोर 12 ओवर में दो विकेट पर 52 रन है। कॉलिन एकरमैन 15 और बास डी लीडे नौ रन बनाकर नाबाद हैं।

06:39 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: नीदरलैंड को लगा पहला झटका

न्यूजीलैंड के खिलाफ नीदरलैंड की पारी शुरू हो गई है। उसे 323 रन का लक्ष्य मिला है। नीदरलैंड को छठे ओवर की आखिरी गेंद पर पहला झटका लगा। मैट हेनरी ने विक्रमजीत सिंह को क्लीन बोल्ड कर दिया। विक्रमजीत 20 गेंद पर 12 रन ही बना सके। नीदरलैंड का स्कोर छह ओवर में एक विकेट पर 21 रन है। मैक्स ओडाड नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं।

05:52 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: नीदरलैंड को मिला मुश्किल लक्ष्य

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड को 323 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 50 ओवर में सात विकेट पर 322 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। विल यंग ने 70, टॉम लाथम ने 53 और रचिन रवींद्र ने 51 रन की पारी खेली। डेरिच मिचेल ने 48, मिचेल सैंटनर ने नाबाद 36 और डेवोन कॉन्वे ने 32 रन का योगदान दिया। मैट हेनरी 10 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्क चैपमैन ने पांच और ग्लेन फिलिप्स ने चार रन बनाए। नीदरलैंड के लिए आर्यन दत्त, पॉल वान मीकेरेन और रीलॉफ वान डेर मर्वे ने दो-दो विकेट लिए। बास डी लीडे को एक सफलता मिली।

05:24 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: न्यूजीलैंड को छठा झटका

ग्लेन फिलिप्स के बाद बल्लेबाजी के लिए मार्क चैपमैन भी पवेलियन लौट गए। वह 13 गेंद पर पांच रन ही बना सके। आर्यन दत्त की गेंद पर वान डेर मर्वे ने उनका कैच लिया।

05:22 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: नहीं चला ग्लेन फिलिप्स का बल्ला

ग्लेन फिलिप्स को इस विश्व कप में पहली बार बल्लेबाजी का मौका मिला, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए। फिलिप्स चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें बास डी लीडे ने विकेटकीपर स्कॉट एडवर्ड्स के हाथों कैच कराया। न्यूजीलैंड ने 44 ओवर में पांच विकेट पर 254 रन बना लिए हैं। कप्तान टॉम लाथम 32 और मार्क चैपमैन पांच रन बनाकर नाबाद हैं।

05:04 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका

न्यूजीलैंड को चौथा झटका डेरिल मिचेल के रूप में लगा है। मिचेल 47 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। मिचेल के आउट होने के बाद ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर उतरे हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 238 रन है।

05:02 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 40 ओवर में 238/3

न्यूजीलैंड की पारी के 40 ओवर समाप्त हो गए हैं। उसने नीदरलैंड के खिलाफ तीन विकेट पर 238 रन बना लिए हैं। कप्तान टॉम लाथम के साथ डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। लाथम और मिचेल ने 53 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। मिचेल 48 और लाथम 27 रन बनाकर नाबाद हैं।

04:29 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका

न्यूजीलैंड को तीसरा झटका रचिन रवींद्र के रूप में लगा है। रवींद्र 51 गेंद पर 51 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 185 रन है। डेरिल मिचेल 22 रन बनाकर नाबाद हैं। रवींद्र के आउट होने के बाद कप्तान टॉम लाथम क्रीज पर आए हैं।

04:07 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका

न्यूजीलैंड को 144 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। विल यंग 80 गेंदों में सात चौके और दो छक्के की मदद से 70 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने रचिन रवींद्र के साथ दूसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल रवींद्र 39 रन और डेरिल मिचेल 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

02:52 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: न्यूजीलैंड को पहला झटका

13वें ओवर में 67 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा। रोल्फ वान डर मर्व ने डेवोन कॉन्वे को बास डी लीडे के हाथों कैच कराया। कॉन्वे ने 40 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन की पारी खेली। फिलहाल रचिन रवींद्र और विल यंग क्रीज पर हैं।

[ad_2]

Source link

Letyshops [lifetime] INT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here