Rohit Sharma Records:सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने रोहित, गेल को पीछे छोड़ा, कपिल का रिकॉर्ड तोड़ा – Ind Vs Afg: Rohit Sharma Breaks Chris Gayle Record Of Most International Sixes, Rohit Fastest 1000 Runs In Wc

0
12

[ad_1]

IND vs AFG: Rohit Sharma Breaks Chris Gayle record of most international sixes, Rohit fastest 1000 runs in WC

रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड अपने नाम किया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विश्व कप 2023 का नौवां मुकाबला खेला गया। रोहित ने इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया के सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया।

हिटमैन को तीन छक्के की जरूरत थी

इस मैच में उतरने से पहले हिटमैन को सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए तीन छक्के की जरूरत थी। क्रिस गेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 553 छक्के लगाए थे। उन्होंने ऐसा 483 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 551 पारियों में किया था। वहीं, रोहित ने सिर्फ 453 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 473वीं पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। क्रिस गेल की आत्मकथा का नाम ही ‘सिक्स मशीन’ है, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नई सिक्स मशीन रोहित शर्मा बन चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • 556 छक्के: रोहित शर्मा (भारत)
  • 553 छक्के: क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
  • 476 छक्के: शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)
  • 398 छक्के: ब्रैंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)
  • 383 छक्के: मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)

[ad_2]

Source link

Letyshops [lifetime] INT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here