Sa Vs Ban Live Score:इस विश्व कप में डिकॉक का तीसरा शतक, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 185 रन के पार – Sa Vs Ban World Cup Live: Icc Wc 2023 South Africa Vs Bangladesh Today Match At Wankhede Stadium

0
12

[ad_1]

04:22 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: क्विंटन डिकॉक का शतक

क्विंटन डिकॉक ने इस विश्व कप का अपना तीसरा और वनडे करियर का 20वां शतक लगाया। उन्होंने 101 गेंद में शतक पूरा किया। अब तक अपनी पारी में वह छह चौके और चार छक्के लगा चुके हैं। डिकॉक ने इससे पहले श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। श्रीलंका के खिलाफ 100 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 109 रन बनाए थे। 35 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका स्कोर तीन विकेट पर 196 रन है। डिकॉक 103 गेंद में 101 रन और क्लासेन 12 गेंद में 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

04:05 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: कप्तान मार्करम आउट

दक्षिण अफ्रीका को 31वें ओवर में 167 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। शाकिब अल हसन ने एडेन मार्करम को लिटन दास के हाथों कैच कराया। वह 69 गेंद में 60 रन बना सके। उन्होंने डिकॉक के साथ मिलकर 131 रन की साझेदारी निभाई। 31 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 169 रन है। फिलहाल क्विंटन डिकॉक 92 रन और हेनरिक क्लासेन एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।

03:45 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: मार्करम का भी अर्धशतक

26 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट गंवाकर 141 रन बना लिए हैं। फिलहाल एडेन मार्करम 57 गेंदों में 51 रन और क्विंटन डिकॉक ने 73 गेंदों में 75 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 100+ रन की साझेदारी हो चुकी है। डिकॉक ने 31वां अर्धशतक लगाया, जबकि मार्करम ने नौवां अर्धशतक जड़ा।

03:29 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: मार्करम-डिकॉक क्रीज पर

22 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट गंवाकर 113 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्विंटन डिकॉक 63 गेंदों में 68 रन और एडेन मार्करम 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 70 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। 

03:11 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: डिकॉक का अर्धशतक

क्विंटन डिकॉक ने 47 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह उनके वनडे करियर का 31वां अर्धशतक रहा। डिकॉक इस विश्व कप में शानदार फॉर्म में रहे हैं। वह दो शतक भी लगा चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 18 ओवर की समाप्ती तक दो विकेट गंवाकर 92 रन बना लिए हैं। फिलहाल डिकॉक 54 और कप्तान एडेन मार्करम 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

02:35 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका

आठवें ओवर में 36 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। मेहदी हसन मिराज ने रसी वान डर डुसेन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह एक रन बना सके। फिलहाल क्विंटन डिकॉक और कप्तान एडेन मार्करम क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 36 रन है।

02:26 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका

दक्षिण अफ्रीका को सातवें ओवर में 33 के स्कोर पर पहला झटका लगा। शोरिफुल इस्लाम ने रीजा हेंड्रिक्स को क्लीन बोल्ड किया। वह 19 गेंदों में 12 रन बना सके। फिलहाल क्विंटन डिकॉक और रसी वान डर डुसेन क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 35 रन है।

02:24 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: दक्षिण अफ्रीका की सधी हुई शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत सधी हुई रही है। पांच ओवर में उन्होंने बिना विकेट गंवाए 25 रन बना लिए हैं। फिलहाल रीजा हेंड्रिक्स 12 रन और क्विंटन डिकॉक 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

01:41 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

बांग्लादेश: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लिजाड विलियम्स।

01:39 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। आज भी तेम्बा बावुमा नहीं खेल रहे हैं। एडेन मार्करम ही उनकी जगह कप्तानी कर रहे हैं। अफ्रीकी टीम में एक बदलाव है। लुंगी एनगिटी चोटिल होने की वजह से नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह लिजाड विलियम्सन को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। वहीं, बांग्लादेश की टीम में नियमित कप्तान शाकिब अल हसन की वापसी हुई है। तौहिद हृदोय यह मैच नहीं खेल रहे हैं।

01:13 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: डिकॉक को मुंबई में खेलने का अनुभव

इंग्लैंड के खिलाफ अनुभवी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक सस्ते में आउट हो गए थे, लेकिन टीम 399 रन बनाने में सफल रही। डिकॉक ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के प्रतिनिधित्व के दौरान इस मैदान पर काफी क्रिकेट खेला है और वह बांग्लादेश के खिलाफ अपने इस अनुभव का फायदा उठाना चाहेंगे।

01:13 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: जीत की पटरी पर लौटा दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 रन से अधिक के अंतर से जीत के साथ विश्व कप में अपना अभियान शानदार तरीके से शुरू किया था। टीम को हालांकि नीदरलैंड के खिलाफ एक चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका इसके बाद इंग्लैंड को 229 रन से हराकर अपने अभियान को पटरी पर लाने में सफल रहा।

01:12 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: दोनों टीमों के आंकड़े

दक्षिण अफ्रीका की टीम वनडे में बांग्लादेश से छह मैचों में हारी है और इसमे तीन मैच पिछले चार साल के हैं। दोनों टीमों के बीच विश्व कप के चार मुकाबलों में बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को 2007 और 2019 में शिकस्त दी है। दक्षिण अफ्रीका को स्पिन गेंदबाज हरफनमौला बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज से सतर्क रहना होगा।

01:11 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live: दक्षिण अफ्रीकी टीम शानदार फॉर्म में

इंग्लैंड के खिलाफ 229 रन की बड़ी जीत दर्ज करने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम मंगलवार को विश्व कप मैच में जब बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी तो उसके सामने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने की चुनौती होगी। बांग्लादेश की टीम मौजूदा विश्वकप में अब तब संघर्ष करती दिखी है लेकिन इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसका रिकॉर्ड अच्छा है।

01:03 PM, 24-Oct-2023

SA vs BAN Live Score: इस विश्व कप में डिकॉक का तीसरा शतक, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 185 रन के पार

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज वनडे विश्व कप 2023 के 23वें मैच में दक्षिण अफ्रीका का सामना बांग्लादेश से है। अफ्रीकी टीम फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि बांग्लादेश की टीम सातवें स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम इस मैच को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी, वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी।

[ad_2]

Source link

Letyshops [lifetime] INT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here